कटघोरा: कुसमुंडा में 12 जून को ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों की महासभा का आह्वान किया RCWF ने
Katghora, Korba | Jun 10, 2026 कोयला खदानों और औद्योगिक क्षेत्रों में ठेका मजदूरों व भूविस्थापितों के शोषण और सुरक्षा में अनदेखी के खिलाफ राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। RCWF के भागवत प्रसाद दुबे के आह्वान पर 12 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कुसमुंडा के महतारी अंगना मैदान में “ठेका मजदूर और भूविस्थापित महासभा” का आयोजन किया जाएगा।