कालका: विधायक प्रदीप चौधरी कालका में बोले- राशनकार्ड धारकों को गेंहू कम और बाजरा ज्यादा दे रही सरकार
कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने आज कहा कि पंचकूला जिले के राशन डिपो पर सरकार की तरफ से मार्च महीने में भी गेहूं कम भेजा गया। जिस कारण हजारों लोग गेहूं से वंचित रह गए। अब गेहूं के बदले डिपो पर बाजरा दिया जा रहा है। इसलिए लोग बाजार में गेहूं बेचकर आटा खरीद रहे हैं।