घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में मनसुखदास बाबा मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध मनसुखदास बाबा के पावन मेले का शुभारंभ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ हो चुका है। मेले के आरंभ होते ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। दूर-दराज़ के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं और बाबा के चरणों में शीश नवाकर मन्नतें मांग रहे हैं।