घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के बगडोना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टवेरा डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट से टकराई, घायल अस्पताल में भर्ती
शनिवार रात करीब 9 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के बगडोना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टवेरा वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे स्ट्रीट लाइट के पोल से जा भिड़ी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्ट्रीट लाइट का पोल पूरी तरह टूटकर गिर गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये