अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत सफेद चंदन का पेड़ चोरी करने की शिकायत की गई है। वार्ड क्रमांक 14 स्थित माई की बगिया रोड से लगे पुराने नारायण आश्रम परिसर से अज्ञात चोर सफेद चंदन का पेड़ काटकर ले गए। जिसकी शिकायत रविवार 3:00बजे आश्रम के महंत प्रीतम गिरि महाराज के द्वारा अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई है।