वैर: भरतपुर: मोलोनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, 6 लोग हुए घायल
Weir, Bharatpur | Jun 27, 2026 भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र के मोलोनी गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में 6 लोग घायल हुए, जिनमें 3 गंभीर घायलों को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। अतर सिंह के अनुसार बबलू व दाताराम पक्ष खेत जोत रहे थे, मना करने पर कहासुनी के बाद झड़प हुई।