कौंच: कोंच में नाले निर्माण कार्य में अनियमितताएं, एसडीएम ने निरीक्षण कर घटिया काम पर लगाई फटकार, दोबारा बनाने के दिए निर्देश
Konch, Jalaun | May 14, 2026 कोंच नगर में ईदगाह से कर्बला तक बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत पर प्रशासन सख्त हो गया, गुरुवार सुबह 9 बजे एसडीएम हेमंत पटेल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब मिली, नाराज एसडीएम ने नगर पालिका के जेई को मानकों के विपरीत बने हिस्से को हटाकर दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए है।