खजनी: सिकरीगंज इलाके में सड़क जाम के बाद प्रशासन जागा, जेसीबी से नाले की सफाई शुरू होते ही जलभराव से ग्रामीणों को मिली राहत
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कोहरौटिया गांव में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह सिकरीगंज-गोरखपुर मार्ग जाम कर नाले की सफाई की मांग की। सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर जाम पड़े नाले की सफाई कराई गई।