देवघर: बुढ़ई थाना क्षेत्र के लंबा गांव में खाना बनाने को लेकर चाकूबाजी की गई, एक व्यक्ति हुआ घायल
लंबा गांव में खाना बनाने को लेकर चाकू बाजी की गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में लंबा गांव निवास उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह रात को दोस्तों के साथ खाना बना रहा था तभी कहां सुनी हो गई जिसके बाद एक युवक ने चाकू से उसपर वार कर दिया।