देवघर: झौसा गाड़ी दिलखुश रेस्टोरेंट के समीप बाइक-बाइक की हुई टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
झौसा गाड़ी दिलखुश रेस्टोरेंट के समीप बाइक बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के संबंध में घायल अभय झा ने बताया कि वह अपने घर से बाइक लेकर बाजार आया था तभी सामने से एक बाइक आई और दोनों की टक्कर हो गई ।