देवघर: बेला बगान रेमंड शोरूम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बेला बगान रेमंड शोरूम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के संबंध में घायल राजा बगीचा निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि वह जसीडीह से घर आ रहा था उसी क्रम में पीछे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया ।