देवघर: सरैयाहाट नवाडीह गांव के समीप पैदल चल रहे एक वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध गंभीर रूप से हुआ घायल
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप पैदल चल रहे एक वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।घटना के संबंध में धनेश्वर महथा के पुत्र संजय महथा ने बताया कि पिताजी दुकान से सामान लेने गए थे वहां से लौटकर घर आ रहे थे तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया।