लाडपुरा: कोटा में बहु ने सास-ससुर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, 5 बीघा जमीन के कागज पर पति से साइन करवाए, 11 के खिलाफ मामला दर्ज
Ladpura, Kota | Dec 13, 2025 कोटा शहर में रायपुरा की रहने वाली दीपिका ने अपने सास, ससुर और परिवार के 11 सदस्यों पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर उद्योग नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीपिका का आरोप है कि उसके सास-ससुर ने षड्यंत्र रचकर उसके पति लोकेश के नाम की 5 बीघा जमीन हड़प ली।