रजौली: प्रखंड क्षेत्र के प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी, कोर्ट मैरेज सर्टिफिकेट के साथ वीडियो हुआ वायरल
Rajauli, Nawada | May 13, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर विवाह कर लिया। बुधवार को शादी के बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज का सर्टिफिकेट दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। वीडियो में दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। वहीं परिजन काफी परेशान बताए जा रहे हैं।