आज आउटर सराज के युवा विधायक रघुपुर फोर्ट पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपने युवा साथियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि जब आउटर सराज के युवा नशे से दूर रहकर अपनी रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो विभाग और सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यही वो मेहनती युवा हैं, जिन्होंने अपनी लगन और प्रयासों से रघुपुर फोर्ट जैसे सुंदर स्थल तक पर्यटकों को पहुँचाया है। ऐसे युवाओं का हौसला बढ़ाना और उन्हें हर संभव सहायता देना बेहद ज़रूरी है, ताकि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और समाज को सही दिशा देने में अपनी भूमिका निभाते रहें।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026