नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए 3 शातिर चोर, चोरी का माल बरामद हुआ
महाराजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को मंगलवार 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के दो अल्टीनेटर बरामद हुए हैं।चोरों ने चोरी की वारदात कबूल की है।महाराजपुर थाना प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।आरोपी चोरी करने के लिए में घूम रहे थे,तभी पकड़े गए।