खलीलाबाद: महुली थाने के गौंदौरा गांव निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर, घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज़ जारी
महुली थाने के गोंदौरा गांव निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति चंद्रेश पुत्र होसिला को काली जगदीशपुर के पास पेट्रोल पंप के निकट मेंन रोड पर तेज़ रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने मंगलवार की सुबह 11:00 बजे ठोकर मार दी जिस व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ब्रेजा कार चालक कमलेश ने घायल को गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल।जिसका ज़िला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।