आगर: पुलिस लाइन आगर में साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत
पुलिस लाइन आगर में शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में साप्ताहिक जनरल परेड अनुशासन व गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, टीमवर्क और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान जवानों ने तालमे