होली के पावन अवसर पर ग्वालियर पुलिस ने आमजन को बड़ी सौगात दी। पिछले दो माह में साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 1 करोड़ 33 लाख रुपये कीमत के 551 गुम मोबाइल ट्रेस किए, जिन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उनके मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।