रायपुर: साइबर ठगी आरोपी के साथ विधायक की तस्वीर वायरल, सियासत गरमाई, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, विधायक से मांगी सफाई
रायपुर। थाना पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए कथित मास्टरमाइंड गोपाल बलाई की एक तस्वीर अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लादू लाल पितलिया एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी गोपाल बलाई से माला पहनकर स्वागत करवाते नजर आए।