संदेश: मध्य विद्यालय बामपाली में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई
महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्रों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। छात्र-छात्राओं ने ज्योतिबा फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह एक महान समाज सुधारक थे। 11 अप्रैल शुक्रवार तीन बजे जयंती मनाई गई।