सिंघेश्वर: थाना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना का मामला
सिंहेश्वर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और इस बार उसके परिजन ही उसे थाना लेकर आए थे