गुमला: साइबर ठग ने फर्जी खाता खोलकर 56 हज़ार का लोन लिया, थाने में शिकायत दर्ज
Gumla, Gumla | Jul 31, 2026 गुमला जिला में साइबर ठग लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुमला में सामने आया। जशपुर रोड रामनगर निवासी मुकेश कुमार के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोल लिया गया और उसी के माध्यम से 56 हजार रुपये का लोन लेकर राशि निकाल ली गई। पीड़ित मुकेश कुमार ने इस संबंध में गुमला थाना में FIR दर्ज कराई है।