मंझनपुर: करारी कस्बे के यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई थी मौत, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बीते शुक्रवार को करारी कस्बे के यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन ने एक दो पहिया सवार को टक्कर मार दिया था। इलाज हेतु मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे थे। युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई की तहरीर पर करारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।