मंझनपुर: डीएम कार्यालय में दो संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आईपीएस के निलंबन वापसी की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन
जनपद कौशांबी के जिला अधिकारी कार्यालय में सवर्ण आर्मी एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी के निलंबन वापस करने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता ने प्रदर्शन करते हुए। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद है।