मंझनपुर: राम पथ गमन मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज में अंडर पास बनाने की मांग को लेकर भरवारी के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
डीएम को दिए गए मांगपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि भरवारी से मंझनपुर तक जाने वाली फोरलेन से गांव की तरफ एक किलोमीटर पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर रोड का निर्माण पूर्व में कराया गया था। यह गिरसा से चंदीपुर, मसीपुर, भिखियापुर को जोड़ने का भी कार्य करती है। इस सड़क से रसूलपुर गिरसा के अलावा चंदीपुर, मसीपुर के लगभग चार से पांच हजार लोगों का आवागमन होता है।