मधेपुरा: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ₹5-5 हजार की ठगी, निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के बाहर हंगामा
मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित दुर्गा चौक पर लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जहां आकांक्षा क्रेडिट केपिटल प्रा. लि. नाम से संचालित एक फर्जी निजी बैंक द्वारा लगभग सौ महिलाओं से करीब 5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी के बाद बैंक संचालक फरार हो गया।