श्रीडूंगरगढ़: जिला कलक्टर ने पूनरासर पीएचसी का निरीक्षण किया, अनुपस्थित चिकित्साधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए
बीकानेर जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर जिला कलक्टर ने इसे गंभीरता से