जयपुर। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शनिवार से प्रदेशभर में दिखाई देने लगा। सामूहिक अवकाश पर गए सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कचरे से भरे ट्रैक्टर को रोककर सड़क पर ही खाली कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के पहले ही दिन कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आने लगे। #sanchalnewslive #sanchalnews #jaipur #JaipurNews