सवाई माधोपुर: सीमेन्ट फैक्ट्री पानी की टंकी के पास मानटाउन पुलिस ने 17 साल के किशोर को एक पिस्टल और तीन कारतूस के साथ किया निरूद्ध।
आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। पुलिस की ओर से अवैध नगदी, मादक पदार्थो और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक कार्रवाई की है।पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और 3 कारतूस जब्त किए हैंपुलिस ने पानी की टंकी सीमेंट फैक्ट्री के पास एक 17 साल के किशोर को निरुद्ध किया है।