लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल निर्धारित है। इस दिन सभी कामगारों निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक संस्थानों, राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि मतदान दिवस पर जिला स्थित कार्यालयों व कार्य स्थलों में अवकाश रहेगा।