सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में दो युवकों ने मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके में कुछ कारों के कांच तोड़ दिए।जिसके बाद यह युवक कोतवाली थाना क्षेत्र में जा पहुंचे।यहां पहुंचकर भी इन युवकों ने कई कारों के कांच तोड़ दिए।फिलहाल पुलिस घटना के CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी है।दोनो युवकों की पहचान कर ली गई है ।