पटना पुलिस के लगातार प्रयासों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है। दीघा थानान्तर्गत चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत खोया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक धारक को बुधवार की शाम करीब 4 बजे सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पटना पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है।