हरदोई: किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी
Hardoi, Hardoi | Mar 8, 2024 भारतीय किसान यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा प्रशासन से समस्याओं का अविलंब निस्तारण कराए जाने की मांग की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न किया गया तो बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।