हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में हुई मतदाता जागरूकता गोष्ठी, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिलाई शपथ
Hardoi, Hardoi | Mar 7, 2024 शहर के रसखान प्रेक्षागृह में दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मतदान जरूर करने की शपथ भी दिलाई गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि गोष्ठी में जिले के सफाईकर्मियों को बुलाया गया है और मतदाताओं को कैसे जागरूक किया जाय इस सम्बंध में उनसे विचार विमर्श कर सहयोग मांगा गया है।