हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई निगरानी समिति की बैठक, डीएम ने कहा पुराने अधूरे आवासों का निर्माण जल्द कराया जाए
Hardoi, Hardoi | Mar 7, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किश्तों का भुगतान समय से कराया जाए। पुराने अधूरे आवासों का निर्माण जल्द कराया जाए। अधूरे आवासों को लेकर उन्होंने बीडीओ भरावन से कड़ी नाराजगी जताई।