बहराइच: रतनापुर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनापुर के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल परिजन लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने बताया कि साइकिल सवार बुजुर्ग सामान लेकर वापस आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी थी। जिससे मौत हो गई है। पुलिस जाच में जुट गई है।