बिजनौर: मंडावर में दयालवाला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल
Bijnor, Bijnor | May 22, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में दयालवाला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक विनीत को सीएचसी मंडावर में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टर ने घायल युवक को बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।