सारवां: पलगंजिया निवासी ने ब्रह्मपुरा के बिट्टू, शेखर यादव समेत अन्य पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया
पलगंजिया गांव निवासी ने सारवां थाने में आवेदन देकर ब्रह्मपुरा गांव के बिट्टू यादव,शेखर यादव सहित अन्य के विरुद्ध पूर्व में उन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मामले को उठाने का दबाव देने सहित जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस आगे के जांच में जुटी है।