गायघाट: गायघाट के डिग्री कॉलेज में छूटे विद्यार्थियों को नामांकन का एक और मौका, 1 अगस्त तक मिलेगा अवसर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जारंग हाईस्कूल परिसर स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और अवसर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार दोपहर करीब एक बजे में प्राचार्या डॉ पयोली ने जानकारी दी है।