हसनपुर: मेदो चौक के पास ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या, चार घायल
समस्तीपुर जिले के मेदो चौक के समीप मोरकाही गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 50 वर्षीय रजाक मियां की हत्या कर दी गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया।