बैराड़: थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत बीलवरा माता के ग्रामीणों को शपथ दिलाई
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसी क्रम में बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीलवरा माता में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा सहित पुलिस टीम द्वारा बुधवार शाम 4 बजे ग्रामीणजनों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गयीं।