भरगामा: ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- दोषियों को हर हाल में मिले सजा
भरगामा थाना क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत अंतर्गत तोनहा गांव में हुए ट्रैक्टर चालक संजय कुमार हत्याकांड के बाद शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सांसद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा घटना की जानकारी ली।