गुमला: डॉक्टरों की भारी कमी से खुद 'बीमार' हुआ गुमला सदर अस्पताल, 42 पदों में सिर्फ 7 चिकित्सकों के भरोसे व्यवस्था
Gumla, Gumla | Jul 9, 2026 सदर अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। 42 स्वीकृत चिकित्सक पदों वाले इस अस्पताल में वर्तमान में केवल सात डॉक्टरों के भरोसे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था संचालित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल स्वयं इलाज का मोहताज नजर आने लगा है और इसका सबसे बड़ा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रात में अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं रहते हैं।