गोरखपुर: अमृत सरोवर, उपवन पार्क और हरिसेवकपुर में प्रस्तावित साहित्य पार्क का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
नगर आयुक्त द्वारा गुलरिहां वार्ड के झुंगिया में बने अमृत सरोवर एवं उपवन पार्क तथा हरसेवकपुर में प्रस्तावित साहित्य पार्क स्थल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान मुख्य अभियंता,अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर आयुक्त द्वारा अमृत सरोवर एवं उपवन पार्क के उगे घास आदि को उद्यान विभाग की टीम भेजकर कटवाने के निर्देश दिए गए।