पुष्पराजगढ़: बड़ीतुम्मी में जैन क्रेशर के पास दतिरहा नाला किनारे झाड़ियों में रखा गांजा पुलिस ने किया ज़ब्त
सरई पुलिस ने बुधवार 1:00 बजे ग्राम बड़ी तुम्मी में जैन क्रेशर के पास दातीरहा नाला के किनारे झाड़ियां में रखे हुए 56 किलो गांजा को जप्त करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने झाड़ियां के बीच तीन बोरियों में इसे छुपा कर रखा था जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने इसे जप्त कर लिया।