सोनबरसा: सोनवर्षा राज बाजार में दिनदहाड़े गोलीकांड, आलू व्यवसायी के पुत्र गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल
सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब बेखौफ अपराधियों ने आलू के बड़े कारोबारी उपेन्द्र साह के पुत्र गौतम कुमार पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुचाया।