अमरोहा: अमरोहा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चींखें सुनकर भी नहीं पसीजा दिल, न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई
मामले के अनुसार, आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसकी चीखें सुनकर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना पूरी की। पर्याप्त साक्ष्यों और गवाही के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।