करछना: भडेवरा बाजार में मैजिक वाहन और कार से टकराकर बाइक सवार महिला की हुई मौत, चालक हुआ घायल
करछना थाना क्षेत्र के भडेवरा बाजार में रविवार सुबह 11:00 की करीब कोहडार वाया रामपुर मार्ग पर मार्ग से गुजरते समय मैजिक एवं कार से टकरा कर बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेज दिया।