ऊंचाहार: उसरैना गाँव की महिला की गुजरात में हुई मौत का मामला, परिजन कोतवाली पहुंचे
ऊँचाहार के उसरैना गाँव के बुधराम ने बताया है कि, उसकी पत्नी बीते महीने पड़ोसी गाँव के विशेष समुदाय के व्यक्ति के साथ गुजरात चली गई थी, आरोप है कि उसके द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की है।आरोप ये भी है कि, उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया।सोमवार को गुजरात में महिला की मौत हो गई।मंगलवार को बुधराम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा है।